ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य और बुध हैं। मकर राशि में शनि और गुरु हैं। मीन राशि में मंगल और चंद्रमा का गोचर बना हुआ है।
राशिफल-
मेष – अनायास परेशानी वाला समय है। काल्पनिक भय को लेकर परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता को लेकर भी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा और व्यापार सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
वृषभ – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन – शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम मध्यम, राजनीतिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कर्क – स्थिति ठीक कही जाएगी। भाग्यवश कुछ लाभ होगा। प्रेम की वजह से भाग्योदय की स्थिति बनेगी। व्यापारिक लाभ भी होता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह – परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या – जीवनसाथी से चली आ रही दूरी नजदीकियों में बदलेगी। प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात संभव है। नौकरी-चाकरी में अच्छी स्थिति होगी। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम की स्थिति बहुत सही नहीं कही जाएगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सेहत के मामले में थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा लेकिन कुछ होगा नहीं आपको। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – स्थिति ठीक कही जाएगी। कोई समस्या नहीं दिख रही है। सीखने-पढ़ने, ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है। कुछ भी यदि शुरुआत करना चाहते हैं, सीखना चाहते हैं तो शुरुआत करें। प्रेम, स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। घर में थोड़ी नरम-गरम की स्थिति बनी रहेगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें।
मकर – योजनाएं फलीभूत होंगी। रुका काम चल पड़ेगा। व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ – धनार्जन होता रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि का संकेत है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम अच्छा है। व्यापार भी ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन – नायक-नायिका की भांति चमकते रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम लेकिन कोई समस्या नहीं है। प्रेम में नजदीकियां हैं और व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।
Comment here
You must be logged in to post a comment.