धर्म/अध्यात्म

कब है 2025 की होली, जानें, होली से जुड़ी पौराणिक कथा

रंगों का त्यौहार होली भारत का एक ऐसा त्यौहार है, जो हर किसी के पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। शायद ही है कि कोई ऐसा हो जिसे होली खेलना पसंद न हो। छोटे हो या बड़े सभी को होली खेलना पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है की होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है अगर नहीं तो हम आज आपको होली से जुड़ी पौराणिक कथा को बताने जा रहे हैं लेकिन इस से पहले 2025 की होली कब है हम यह बताने जा रहे हैं।

2025 की होली कब है

इस साल 2025 में हिन्दू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि और अंग्रेजी तारीख के अनुसार 13मार्च को होलिका दहन होगा। साथ ही 14 मार्च के दिन होली खेली जाएगी।

होली और होलिका दहन से जुड़ी पौराणिक कथा

होलिका दहन की कथा श्री हरि विष्णु के भक्त प्रह्लाद से जुड़ी है। कहा जाता है कि श्री हरि विष्णु के भक्त प्रह्लाद दानव राज हिरण्य कश्यप के बटे थे।जो श्री हरि विष्णु की उपासना करते थे। जो कि हिरण्य कश्यप को बिलकुल भी पसंद नहीं था। हिरण्य कश्यप ने भक्त प्रह्लाद को हरि विष्णु की उपासना करने से मना किया।लेकिन वो नहीं माने हिरण्य कश्यप ने कई प्रयास किए प्रह्लाद को रोकने के लिए लेकिन वो असफल रहा।अंत में हिरण्य कश्यप ने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वो प्रह्लाद को मारने के लिए उसकी मदद करें क्योंकि होलिका को ऐसा वरदान प्राप्त की अग्नि उसे हानि नहीं पहुंचा सकती।

हिरण्यकश्यप ने होलिका से कहा कि तुम प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाओ। वरदान के कारण तुम्हें अग्नि से हानि नहीं होगी लेकिन प्रह्लाद की अवश्य मृत्यु हो जाएगी। अपने भाई के आदेश अनुसार होलिका प्रह्लाद को अपनी गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन जैसा हिरण्य कश्यप और होलिका ने सोचा था उसके विपरीत हुआ। भक्त प्रह्लाद की जगह होलिका अग्नि में जल गई। लेकिन हरि विष्णु ने प्रह्लाद की रक्षा की और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ वह अग्नि से बच गए।इस घटना को याद रखने और भक्त प्रह्लाद के बचने की खुशी में हर साल होलिका दहन होता है और होली का त्यौहार मनाया जाता है।

……………………

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, ये राशियां होगी प्रभावित

इस साल होली के त्यौहार पर, साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा की नहीं ? इसका भारत पर क्या असर होगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस साल में लगने वाला पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं माना जाएगा। लेकिन कुछ राशियां है जिन पर चंद्र ग्रहण का असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वाले लोगों को व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने की खबर मिल सकती है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बेहद बुरा असर देखने को मिलेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाए , किसी से बेवजह विवाद में न पड़े। पड़ोसियों से बहस हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में पड़ सकते है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालो पर इस चंद्र ग्रहण का बेहद बुरा असर पड़ेगा। इस राशि के लोगों का मन अप्रसन्न रहेगा।परिवार में लोगों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। किसी से भी विवाद न करें कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को दूसरों के मामले में पड़ने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कोई बुरी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में चंद्रग्रहण के कारण उतार -चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव का समाना करना पड़ सकता है। किसी से बेवजह लड़ाई न करें परेशानी में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों लोगों पर इस चंद्र ग्रहण का काफी गहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के लोगों को मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button