तांत्रिक के एकतरफा प्यार ने तबाह किया पूरा शहर, आज भी भटकती है तांत्रिक और राजकुमारी की आत्मा
भानगढ़ का किला

क्या आप ऐसी जगहों पर गए हैं। जो जगह शापित मानी जाती हैं। जहां बुरी आत्माओं का वास होता है। जहां रात होते ही जाने के लिए मना किया जाता है।भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां रात को जाना मना है। उन्हीं में से सबसे डरावना माना जाता है। भानगढ़ का किला, भानगढ़ का किला भारत की सबसे भुतिया शापित जगहों में से पहले स्थान पर आता है। पर क्या आपको पता है। कि यह किला किस ने बनवाया था।और कैसे बना शापित।
भानगढ़ के किला का इतिहास
भानगढ़ का किला 17वीं सदी में अंबर के महान मुगल सेनापति मान सिंह के छोटे भाई राजा माधो सिंह ने यह किला बनवाया था।इस किले के आस -पास मन को मोह लेने वाली हरियाली है। पहाड़ियां हैं।यह किला राजस्थान के अलवर में है यह बेहद ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है।यह किला जितना अपनी खूवसूरती को लेकर चर्चाओं में है उससे कई ज्यादा यह किला अपनी भुतिया काहानियों को लेकर प्रसिद्ध है। जो लोग इस किले में शाम होने के बाद रूके है उनका कहना है कि रात को इस किले से अजीबोगरीब आवाज आती हैं।
अजीब सी आवाजें
इस किले के बारे में कहा जाता है कि रात होते ही इस किले में अजीब सी आवाजें आने लगती है। कहा जाता है कि कई लोगों ने यहां रात को चूड़ियों की टूटने की आवाज चिल्लाते हुए तांत्रिक की आवाज साथ ही मदद के लिए बुलाती महिला की आवाज सुनाई देती है।कहा जाता है कि रात को इस किले में रुकना खतरे को मोल लेने जैसा है।यहां पहले कई घटनाएं घट चुकी हैं जिस के बाद यहां शाम होते ही किसी को भी किले के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।सरकार ने रात में इस किले में न जाने के शख्त आदेश दिए हैं।
तांत्रिक के श्राप ने तबाह किया पूरा शहर
भानगढ़ किले को लेकर वैसे तो कई कहानियां प्रचलित है लेकिन उन में से सबसे ज्यादा फेमस खूबसूरत राजकुमारी से तांत्रिक का एक तरफा प्यार वाली कहानी है।

कहा जाता है कि भानगढ़ की राजकुमारी बहुत ही खुबसूरत थी।उसकी खूबसूरती के चर्चें दूर -दूर तक फैले हुए थे।शाही परिवारों में उसे चाहने वालों की लाइन लगी थी।एक दिन काला जादू करने वाले तांत्रिक की नजर अपनी सहेलियों के इत्र खरीदती हुई राजकुमारी के ऊपर पड़ी तांत्रिक ने राजकुमारी को जैसे ही देखा उसे उसे पहली नजर वाला इकतरफा प्यार हो गया। फिर क्या था। काले जादू से राजकुमारी को अपने प्यार के जाल में फंसाना चाहता था राजकुमारी को इस बात की भनक लग गई और राजकुमारी ने इत्र की शीशी को एक बड़े पत्थर पर फेंक दिया।
शीशी पत्थर पर गिरते ही टूट गई। शीशी टूटते ही वह पत्थर तांत्रिक के ऊपर जा गिरा और तांत्रिक की मौत हो गई। मरने से पहले तांत्रिक ने राज्य को श्राप दिया, और मर गया। तांत्रिक के श्राप से मानो राज्य को किसी नजर लग गई हो। बताया जाता है। कि कुछ समय बाद मुगल सेना ने राज्य पर हमला किया और राजकुमारी सहित सारे किले के लोगों को मार डाला। तभी से किले में अजीबोग़रीब सी आवाजें आती हैं।यहाँ के लोगों कहना है। कि राजकुमारी और तांत्रिक की आत्मा इस किले में भटकती हैं।