तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं
उनके राज में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी मारे गए

पटना। बिहार की राजनीति की चर्चा हमेशा ही पूरे देश में होती है। फिर चाहे वह लालू यादव हों, या फिर तेजस्वी यादव। हाल ही में RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejasvi yadav) ने कहा, अपराध बढ़ रहा है, अपराधी बेलगाम हैं। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। बिहार में हर दिन 200 हत्याएं हो रही हैं, ज्वेलरी शोरूम की लूट, अपहरण, बलात्कार हो रहे हैं।
नीतीश कुमार जमीनी स्तर पर रिपोर्ट लेंगे तो उनके प्रशासन स्तर पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। उनके राज में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अपराधी नियंत्रण से बाहर हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध पूरे बिहार में हो रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है। नीतीश कुमार गृह मंत्री भी हैं लेकिन बिहार की कानून व्यवस्था को ठीक करना उनके बस में नहीं है।