नागपुर हिंसा: महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़
नागपुर में एक आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी की वर्दी और शरीर को गलत तरीके से टच किया। साथ ही अश्लील इशारे किए।

नागपुर में जो हिंसा हुई उसकी जांच पड़ताल चल रही है।इसी दौरान एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि जब नागपुर में हिंसा भड़क रही थी। उसी समय एक व्यक्ति ने डयूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मचारी के साथ छेड़छाड की। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महिला को गलत तरीके से टच किया। साथ वर्दी उतारने की कोशिश की।और अश्लील इशारे किए।इस मामले को लेकर गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करा दी गई है ।
आरोपी की गिरफ्तारी
अभी इस को लेकर कोई खबर समाने नहीं आई है कि आरोपी अरेस्ट किया गया या नहीं। अगर नागपुर हिंसा की बात करें तो अभी भी शहर में पूरी तरह शांति नहीं है।शहर में कर्फ्यू लगा है।सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा
नागपुर हिंसा को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक सोची समझी साजिश बतायी है।वहीं उन्होंने कहा,पुलिस पर हमला करने वालों पर सख्त कर्रवाही करने का वादा किया।
क्यों भड़की नागपुर में हिंसा
मीडिया के अनुसार नागपुर में हिंसा भड़कने के पीछे का कारण औरंगजेब की क्रब को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते समय हिंसा भड़की साथ ही कहा जा रहा है कि दक्षिणपंथी समूह द्वारा मुस्लिम समुदाय की पवित्र पुस्तक कुरान को जलाने की अफवाहों के कारण नागपुर में हिंसा भड़की और पूरे शहर को बर्बाद कर दिया।
