धर्म/अध्यात्म

2025 की चैत की नवरात्रि कब है :क्यों करते है नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की कलश स्थापना ?

हिन्दूओं की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नवरात्री का पर्व आने ही वाला है।इन नौ दिनों में मां दुर्गा की अलग -अलग रूपों में पूजा -अर्चना कि जाती है।और मां के भक्त नौ दिन मां दुर्गा के लिए पूरी श्रृद्धा और भक्ति से व्रत रखते है।नवरात्री के पहले दिन मां दुर्गा की कलश स्थापना की जाती है।क्या आपको पता है कि आखिर क्यों की जाती है मां दुर्गा की कलश स्थापना? हिंदू शास्त्रों में क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण ?तो चलिए जानते हैं।

क्या कलश को माना जाता है श्री विष्णु का रूप ?
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कलश को श्री विष्णु का रूप माना जाता है। इस लिए मां दुर्गा की पूजा से पहले कलश स्थापना की जाती है।जिस जगह कलश स्थापना की जाती है उस जगह को पहले गंगा जल से शुद्ध किया जाता साथ ही कलश कोआम के 5 पत्तों से सजाया जाता है।उसमें हल्दी की गांठ, सुपारी ,दूर्वा को रखकर देवी देवताओं को आमंत्रित किया जाता है।कलश के नीचे बालू से एक वेदी बनाई जाती है।उसमें जौ बोई जाती है।यह जौ मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने बोई जाती है।और कलश के पास मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है।

2025 की नवरात्रि कब है?

इस बार 2025 की चैत की नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो जा रही है।जिसकी कलश स्थापना का मुहूर्त 29 मार्च को शाम 4 बजे से शुरू होगा जो 30 मार्च को दोपहर 12 बजे तक रहेगा।



			
		

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button