मध्यप्रदेश

weather update : 24 घंटों में शुष्क रहा मौसम

जानिए किस जिले में कितना रहा तापमान

weather update : पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7°C से 2.3°C तक कम रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में कल की तुलना में 3.4°C तक गिरा एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 3.3°C तक रहा।

वहीं रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7°C से 2.2°C तक कम रहा। इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 2.2°C तक अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। मध्योपरी क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक ट्रफ माध्य समुद्र तल से 3.1 एवं 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य 87 डिग्री पूर्वी देशांतर व 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में विस्तृत है।weather update

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button