गौ मैया, बुजुर्गों के आशीर्वाद से CM मोहन यादव ने की जन्मदिन की शुरुआत
वृद्धजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अक्सर कहते हैं कि प्राचीन काल में भारत में पारस पत्थर हुआ करता था, जिसके स्पर्श से लोहा सोना हो जाता था। इस पारस पत्थर का काम पानी करता है जब वह सूखे खेतों पर पहुंचता है। जल के स्पर्श से खेतों में सुनहरी फसलें लहलहाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की धरती को “शस्य श्यामला” बनाने के संकल्प से ही जुड़ा हुआ है मुख्यमंत्री डॉ. यादव का “संकल्प “हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाना” जिससे हर खेत में सुनहरी फसलें लहलहाएं और किसान समृद्धशाली बने। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए वे निरंतर जुटे हुए हैं और इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश ने गत 1 वर्ष में सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
सीएम मोहन यादव ने अपने जन्मदिन की शुरुआत गौ मैया की सेवा और उनके आशीर्वाद से की। अपने जन्मदिवस के अवसर पर निवास स्थित गौशाला में सर्वसुखदायिनी गौ माता की सेवा कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैया के आशीर्वाद से विकसित मध्यप्रदेश के सभी संकल्प पूर्ण हों, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के भाव के साथ भोपाल के गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया तथा उन्हें फल, वस्त्र एवं आवश्यक दैनिक सामग्री भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री जी ने वृद्धजनों को भोजन भी परोसा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग का Android Based मोबाइल ऐप सिंगल क्लिक के माध्यम से लॉन्च किया।