मध्यप्रदेश
विक्रमोत्सव 2025 : प्रतिपदा पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया पुस्तकों का विमोचन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

उज्जैन vikramotsav 2025 ujjain। विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत वर्ष प्रतिपदा पर माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा में संस्कृति संचालनालय, स्वराज संस्थान संचालनालय, वीर भारत न्यास एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के प्रकाशन विक्रम पंचांग 2082, कला पंचांग, सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य- पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, लोक कथाओं का कीर्तिपुरूष विक्रमादित्य – डॉ. पूरन सहगल, कालकाचार्य कथा की परंपरा- विनोद कुमार सुनार, जल स्रोत एवं जल संवर्धन – डॉ. प्रभा श्रीनिवासुलु, मंदिरों की छाया में बसे शहर – डॉ. आभा सेन एवं भारत विक्रम – श्रीराम तिवारी, राजेश्वर त्रिवेदी, प्रवीण पाटोद, उज्जैन का रंगों से भरा इतिहास, नर्मदा पुरम में स्वाधीनता संग्राम एवं रायसेन जिले में स्वाधीनता संग्राम का लोकार्पण हुआ।




