UP News : आनोखी लव स्टोरी,दो शादी, 3बच्चे, फिर हुआ मुस्लिम महिला को हिंदू लड़के से प्यार…

उत्तर प्रदेश।जब कोई किसी के प्यार में पड़ता है तो उस व्यक्ति के अलावा उसे कुछ नहीं दिखता न समाज का डर रहता है। न ही कोई उम्र की सीमा होती है और न ही किसी धर्म जात का बंधन उन्हें बांध पाता है।हर रोज हम ऐसी कई खबरें सुनते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी से समाने आया है जहां एक शादीशुदा मुस्लिम महिला ने एक हिंदू नाबालिग लड़के से शादी कर ली। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बना कर भी पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अजब-गजब सी लव स्टोरी सामने आई है। हर कोई इस के बारे में सुनकर हैरान हो रहा है। बताया जा रहा है कि 17 साल के हिन्दू लड़के और शादीशुदा मुस्लिम महिला को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। और वो एक दूसरे से शादी कर लेते हैं।और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें महिला कहती है कि कोई भी हमारी जिंदगी में दखल अंदाजी न करें। हम दोनो खुश हैं। और हमने अपनी मर्जी से साथ रहने की कसम खाकर शादी की है।
कैसे हुआ प्यार
महिला और नाबलिग लड़का एक ही इलाके में रहते थे। इन दोनों में प्रेम की शुरूआत मॉर्निग वॉक से हुई। महिला और उसका प्रेमी रोज सुबह घूमने जाते थे। इसी दौरान शबनम और शिवा की एक दूसरे से मुलाकात हुई और धीरे -धीरे एक दूसरे से बातचीत होने लगी।और यह बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और शादी कर ली।
जैसे ही यह बात दोनों के परिवार वालों को पता चली तो यह मामला पंचायत तक पहुंचा।जहां पंचायत ने भी इस शादी को लेकर दोनों का सपोर्ट किया। शबनम की पहले भी दो शादी हो चुकी हैं।और उसके 3 बच्चे भी हैं। सिवा से शबनम की यह तीसरी शादी है। शादी के बाद शबनम ने अपना नाम शबनम से शिवानी रख लिया।