
मुंबई। ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। खासतौर पर तब, जब यह सामने आया है कि फिल्म के निर्देशन की कमान भी ऋतिक रोशन संभालने वाले हैं। आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आने वाली है।
इससे पहले ‘कृष’ और ‘कृष 3’ में भी प्रियंका ने ऋतिक के साथ काम किया था। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन की निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘कृष 4’ में प्रिया मेहरा का किरदार निभाएंगी।