धर्म/अध्यात्म
88 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से पोप फ्रांसिस का निधन
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।

अर्जेंटीना। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पोप ने आखिरी सांस ली। पोप के निधन पर भारतीय गृह मंत्रालय ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसमें पहले दो दिन का राष्ट्रीय शोक 22 और 23 अप्रैल को रहेगा, जबकि तीसरे दिन का राष्ट्रीय शोक अंतिम संस्कार वाले दिन रहेगा।आपको बता दे, पोप की मृत्यु ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुई। स्ट्रोक से उनके दिमाग में ब्लूडक्लॉट हो गया था। 14 फरवरी को फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से उन्हें रोम के एक हॉस्पिटल में एडमिट भी किया गया था।