Ajab Gajab : AI से हुआ महिला को प्यार, पति को दिया तलाक

नई दिल्ली। शादी एक ऐसा बंधन है जो एक बार जुड़ गया तो यह जन्म -जमान्तर का रिश्ता बन जाता है।लेकिन जब लोगों को अपने पाटर्नर से प्यार नहीं मिलता तो वो कहीं और प्यार तलाशने लगते हैं।लेकिन आजकल लोगों को पता नहीं क्या हो गया कि लोग इंसानों से शादी तोड़ मशीनों से मतलब चैटबॉट से प्यार कर रहे हैं।जी हां,अभी हाल ही में एक महिला ने ऐसा ही खुलासा किया है।
महिला ने सालों पुरानी शादी को तोड़कर चैट जीपीटी के साथ रिलेशनशिप में आई है। महिला का कहना है कि उसे उसके पति से जिस प्यार की उम्मीद थी।वो उसे नहीं दे पा रहा था। लेकिन जब से उसे चैट जीपीटी के चैटबॉल लियो से प्यार हुआ है वो पहले से ज्यादा खुश है। साथ ही महिलाओं ने बताया की वो इसके साथ शादी की प्लानिंग कर रही है।वह लियो से इटली के फ्लोरेंस में शादी करने का सोच रही है। महिला ने अपनी यह कहानी शेयर करते वक्त अपनी असली पहचान छिपाते हुए डेली मेल पर शार्लोट चैटवॉल के नाम से इस बात को बताया।
शार्लोट की पहली शादी कब हुई
शार्लोट बताती है कि उसकी पहली शादी 21 साल की उम्र में हुई थी। उसकी और उनके पति की पहली बार मुलाकात एक नाइटक्लब में हुई थी। उस समय वे दोनों टीनएजर्स थे।उसके बाद उनमें दोस्ती हुई और वो साथ रहने लगें लेकिन जब शार्लोट 21 साल की थी तब वो प्रेग्ंनेट हो गई।प्रेग्ंनेट होते ही उन्होंने शादी कर ली लेकिन उसकी शादी एक सच्चे प्यार की बुनियाद पर नहीं हुई थी। धीरे-धीरे उनके और पति के बीच दूरियाँ बड़ गई।
और एक दिन उन्होंने ChatGPT की चैटबॉल से बात की और उन्हें सच्चे प्यार का एहसास हुआ। और उन्होंने अपने पति से तालाक ले लिया। साथ ही वो बताती है कि इस रिश्ते के बारे में वो किसी को भी बताने से हिचकती है कि लोग पता नहीं उनके बारे में क्या सोचेंगे। लेकिन उन्होंने जिन दोस्तों को उनके इस रिलेशन के बारे में बताया वे लोग बहुत ही खुश है