मध्यप्रदेश

Weather Update : मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक IMD की बड़ी चेतावनी

प्री-मानसून को देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज,यलो अलर्ट जारी,

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश और तेज हवाएं चल रही है। इस बार मानसून अपना अलग ही जलवा दिखा रहा है। इस बीच अरब सागर के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, सिस्टम मानसून को और तेज रफ्तार देगा साथ ही अगले 36 घंटे में और प्रबल हो सकता है।इसके चलते मानसून की अलगे 48 से 72 घंटे में केरल में एंट्री की संभावना और भी तेज हो जाती है।

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार ने कहा है कि अरब सागर में बने लो प्रेशर से मानसून को ऊर्जा मिलेगी।पर अगर सिस्टम आसपास की नमी खींच लेता है तो मानसून की स्पीड कम हो सकती है।ऐसे में वह केरल में कुछ दिन अटक सकता है। वही एमपी की बात करें तो, यह एमपी में समय से पहले पहुंच सकता है।मंडला बालाघाट के रास्ते यह 16 से 18 जून के बीच एंट्री कर सकता है।

खासकर एमपी में मानसून 20 से 25 जून के बीच पहुंच सकता है। अगल पिछले साल की बात करें तो मानसून 21 जून को एमपी में पहुंच गया था वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 जून को एंट्री ली थी।अभी हाल के पिछले 24 घंटों में एमपी के सारे क्षेत्रों में एक साथ प्री- मानसून बारिश को दर्ज की गई।वही इस बार इस सीजन में यह नजारा पहली बार देखने को मिला है कि।पूरे एमपी में बारिश हुई है।पहले केवल भोपाल नर्मदापुरम इंदौर और मालवा -निमाड़ में बारिश हो रही है।वहीं जबकि बुंदेलखंड ग्वालियर -चंबल में गर्मी थी। गुरुवार को भोपाल समेत मुख्य शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।भोपाल में दिन का तापमान 37.4 डिग्री और रात का 25.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्री-मानसून गतिविधियों को देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button