हेल्थ

सेहत : बस ये खाएँ ,और नेचुरल तरीके से बढ़ेगा आपका वजन

भोपाल।एक तरफ लोग अपने बढ़े वजन को लेकर परेशान हैं, तो वही दूसरी तरफ कुछ लोगों अपने दुबलेपन को लेकर काफी परेशान रहते है। वो वजन बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाइयां खाते है। जैसे ही लोग दवाइयों का सेवन करते है उस समय तो उनका वजन बढ़ जाता है। लेकिन जैसे ही आप उन दवाइयों को लेना बंद कर देते है, तो अचानक से वजन घट जाता है। साथ ही, यह शरीर में कई प्रकार की परेशानी पैदा कर देता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए कभी भी दवाइयों का उपयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाना चाहिए। नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने के लिए आपको कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा।

दूध
दूध में सुबह-सुबह खजूर ,बादाम, किशमिश,काजू मिला कर मिक्सर में पीस लें और खाली पेट सेवन करें। जिससें आपका वजन जल्द ही बढ़ जाएगा। क्योंकि दूध वेट गेन करने में मदद करता है।

पिस्ता
पिस्ता भी वेट गेन में काफी मदद करता है। यह एक हाई कैलोरी देने वाला फूड है। इसे आप दूध में डाल कर भी पी सकते हैं। सर्दी में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि यह शरीर को अंदर गर्म रखता है।

पीनट बटर
पीनट बटर में 500 ग्राम कैलोरी पाई जाती है। यह वेट गेन करने में काफी मदद करता है। यह एक पौष्टिक न्यूट्रिएंट और कैलोरी डेंस फूड है।

बनाना शेक
बनाना शेक पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है साथ ही वजन बढ़ता है बनाना शेक बनाने के लिए दूध में चीनी, केला और अपने मन पसंद ड्राई फूड को मिक्सर में पीस कर बनाना शेक बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button