नेशनल
Weather update : बारिश का कहर चेन्नई, मुंबई और दिल्ली हुई जलमग्न

नई दिल्ली। दक्षिण – पश्चिमी मानसून इस बार समय से पहले ही आ पहुंचा है।महाराष्ट्र , केरल कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश ने मुंबई, चेन्नई जैसे महानगरों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
दिल्ली भी इस में शामिल है। मुंबई, चेन्नई, दिल्ली हर साल जल मगन हो जाता है। यह थोड़ी ही बारिश में सरकारों की तैयारियां अस्त -व्यस्त हो जाती है। इसके वजह से आम जनता को बहुत मुसीबतों का समाना करना पड़ता है। बारिश की वजह से बिजली के तार टूटना, घरों का गिरना, बाढ़ आना। बारिश को लेकर हर साल कई तैयारियां की जाती है।लेकिन बारिश आते ही सारी तैयारी धरी की धरी रह जाती हैं।