बॉलीवुडमनोरंजन

Bollywood : Arijit Singh यूके में रचेंगे नया इतिहास, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

नई दिल्ली। अरिजीत सिंह, लोगों के दिलों पर राज करते हैं. उनके गानों का हर कोई दीवाना है। उसके गानों से लोगों का दिन और शाम होती है। उनके गानें उसके फैंस के जुबां पर ही नहीं बल्कि उनके दिलों में बसे हैं। अब सिंगर अरिजीत सिंह म्यूजिक की दुनिया में एक और नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

जी हां, अरिजीत सिंह यूके में टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर बनेंगे। जिसे लेकर उनके फैंस की खुशी ठिकाना नहीं है। उनका ये शो यूके में 5 सितंबर को होगा। इसे लेकर अरिजीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,मैं बस एक आम इंसान हूं, जो गाना गाता है। मैं इस मौके को लेकर हम्बल महसूस कर रहा हूं। मैं एक बार फिर से लंदन में परफॉर्म करुंगा. अगर इससे इतिहास बनता है तो यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है, मैं इसके लिए धन्यवादी हूं।

जब से अरिजीत के फैंस को यह खबर मिली है तब से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। यूके में रहने वाले उनके फैंस उनके यूके में होने वाले शो का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, अरिजीत सिंह पहले भारतीय ऐसे गायक कलाकार होंगे जो लंदन के इतने बड़े स्टेडियम में बतौर मुख्य कलाकार शो करेंगे। पिछली साल 2024 में अरिजीत सिंह ने एड शीरन के साथ लंदन के O2 एरीना में एक परफॉर्म किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button