MP : भोपाल में PM ने देवी अहिल्याबाई की विरासत के बारे में कहा…

भोपाल।आज 31 मई को पीएम मोदी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देवी अहिल्याबाई की विरासत के बारे में कहा , उन्होंने बोला, देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर हमारे मंदिर हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे। तब लोकमाता ने मंदिरो और हमारे तीर्थों को संरक्षित किया।
देवी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ के साथ ही पूरे भारत के कई मंदिरों को, हमारे तीर्थों को दुबारा से बनवाया। साथ ही वो बोले मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने विकास के इतने कार्य किए उस काशी में मुझे भी अपनी सेवा देने का मौका मिला। आज अगर आपर काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे तो आपको देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा भी वहां मिलेगी।
साथ ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी बोले,पहगाम में सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया बल्कि उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी हमला बोला है। और उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की वहीं सबसे बड़ी बात आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है।ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओँ के लिए काल बन गई हैमहासम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से वापस दिल्ली जा रहे है।