चंदेरी हैंडलूम को मिली नई ऊंचाई,’चंदेरी हैंडलूम’ मध्यप्रदेश की एक जिला एक उत्पाद योजना में चयनित

भोपाल।चंदेरी अपनी ऐतिहासिक धरोहर और अपनी साड़ियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। चंदेरी हैंडलूम अब नई ऊंचाईओं पर है। मध्यप्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत हर जिले में एक विशिष्ट उत्पादों की पहचान की गई है। इसमे अशोकनगर जिले का ‘चंदेरी हैंडलूम’ भी मध्यप्रदेश की एक जिला एक उत्पाद योजना में चयनित किया गया है।
चंदेरी हैंडलूम से फायदे
चंदेरी,अपनी चंदेरी साड़ी को लेकर पूरी दुनियाभर में फेमस है।साथ ही हैंडलूम उघोग से चंदेरी को कई तरह के फायदे है। उनमें से सबसे बड़ा फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है। चंदेरी हैंडलूम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। सरकार को भी हैंडलूम उघोग से टैक्स प्राप्त होता है।चंदेरी हैंडलूम से कई सांस्कृतिक फायदे है क्योंकि चंदेरी हैंडलूम चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। यह यहां के बुनकरों की कला को बढ़ावा देता है।यह पारंपरिक हस्तशिल्प कला को संरक्षण करने में मदद करता है।
फैशन का तड़का
आज कल फैशन का दौर है और ट्रे़डिशन चंदेरी साड़ी में भी आपको कई फैशनेवल डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
चंदेरी साड़ी की कीमत
अगर चंदेरी साड़ी की कीमत की बात करें तो, चंदेरी साड़ी की कीमत 2 हजार से लेकर 1 लाख तक की आपको चंदेरी साड़ी मिल जाएगी। यह साड़ी मध्यप्रदेश शासन द्वारा मृगनयनी शोरुम के माध्यम से बेची जाती है। इसे कई देशो में निर्यात किया जाता है।