नेशनल

Repo Rate : RBI ने रेपो रेट में की बड़ी कटौती ,आम आदमी को मिली राहत…

भोपाल।भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बड़ी कटौती कर के आपको एक बहुत ही बड़ी खुश खबरी दी है। जी हां, आपके होम लोन, कार लोन, की EMI घटने वाली है।RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट बड़ी कटौती की है।

4 जून को MPC मीटिंग के परिणाम आ गए है। जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट कम कर दिया है। बता दें, केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट कम किया है। इस रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट घटाने के बाद अब रेपो रेट 6 फीसदी से नीचे 5.50 पर आ गया है।

रेपो रेट में कमी होने से क्या होता है
जिस ब्याज दर पर भारतीय रिजर्व बैंक देश के बाकी बैंकों को नकदी उपलब्ध कराता है उसे रेपो दर कहते है। रेपो रेट में कमी होती है तो बैंको की पूंजी लागत घट जाती है। और लोन सस्ता हो जाता है। और आम आदमी लोन ईएमआई सस्ती हो जाती है।

आम आदमी को मिली राहत

रेपो रेट में इस बड़ी कटौती होने से आम आदमी को एक बड़ी राहत मिली है। जिन लोगों ने अपने घर के लिए ,कार के लिए लोन लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट घटने से उनकी ईएमआई सस्ती हो जाएगी। और आम आदमी को एक बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button