Bakrid : भोपाल में आज ईद- उल-अजहा पर मस्जिदों में की गई नमाज अदा

भोपाल।राजधानी भोपाल में आज ईद- उल-अजहा पर मस्जिदों में सुबह -सुबह बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की।इस अवसर पर मौके पर मस्जिदों के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली। नमाज अदा करने के बाद देश के लिए और फिलिस्तीन के लिए दुआ की।
नमाज का समय
भोपाल की ईदगाह में नमाज अदा करने का समय सुबह 6:30 था। वहीं ताजुल मसाजिद में 6: 45 और इसके बाद जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज अदा की गई। मोती मस्जिद में 7:15 नमाज अदा की गई।
कुर्बानी का त्यौहार
बकरीद इस्लाम का बहुत बड़ा त्योहार है। यह त्योहार कुर्बानी का त्योहार है। यह त्यौहार इब्राहीम की अल्लाह के प्रति सच्ची भक्ति को दिखाता है। मान्यता है कि हज़रत इब्राहीम को सपने में अल्लाह ने आकर अपने बेटे की कुर्बानी देने को कहा, इब्राहीम ने इसे अल्लाह का हु्क्म मानकर अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए। जैसे ही वो अपने बेटे की कुर्बानी दे रहे थे तभी अल्लाह ने इब्राहिम को अपने बटे की कुर्बानी देने से माना किया और उसकी जगह एक बकरी के बच्चें की कुर्बानी देने को कहा। जिसके बाद से बकरीद मानाई जाने लगी।