मध्यप्रदेश

MP : अवधपुरी के न्यू फोर्ड एक्सटेंशन में महिला ने मचाया हंगामा,गैस चूल्हे पर बैठकर किया गैस की चालू…

भोपाल।राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां एक महिला ने ऐसा ड्रामा मचाया जिसे देख आप शायद सोच में पड़ जाएंगे की कोई ऐसा कैसे कर सकता है।

भोपाल में अवधपुरी के न्यू फोर्ड एक्सटेंशन में एक महिला ने ऐसा हंगामा मचाया। जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। बताया जा रहा है, की महिला ने सतीश कुमार नाम के व्यक्ति पर 6से 7 साल साथ में रहने के बाद दुष्कर्म करने का केस किया था। जिसके बाद सतीश को गिरफ्तार कर लिया था।

उसके बाद सतीश जमानत लेकर बाहर आया और अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद चला गया। इसके बाद से महिला रोज सतीश के छोटे भाई अमित के घर के बाहर हंगामा करती है। लेकिन गुरुवार को तो महिला ने हद ही कर दी। गुरुवार के दिन महिला अमित के घर के अंदर घुसकर गैस चूल्हे पर बैठ कई और गैस को भी खोल दिया और बार -बार सतीश को वापस भोपाल बुलाने को कह रही थी। सतीश के घर वालों ने पुलिस को फोन लगाकर बुलाया।

पुलिस महिला को थाने में ले गई। थाने में भी महिला ने हडकंप मचा दिया। थाने पहुंचते ही महिला ने अपनी कमर से एक चाकू निकाला। जैसे ही पुलिस ने उस महिला की तलाशी लेना शुरू किया तो महिला ने अपने कपड़े फाड़ने लगी। और पुलिस वालों का फोन फोड़ दिया। महिला को संभालने के लिए दो थानों से महिला पुलिस को बुलाना पड़ा । फिलहाल महिला पर दूसरों और खुद को नुकसान पहुंचाने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button