Sonam Raghuvanshi : राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था सोनम का प्रेमी राज कुशवाह

इंदौर।राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या की साजिश की थी। जिसमें पुलिस ने सोनम के प्रेमी राज कुशवाह साहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं बताया जा रहा है। कि राज कुशवाहा राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। और वह सोनम के पिता को सहारा दे रहा था।
राजा की हत्या के आरोप में विशाल चौहान, आकाश ठाकुर, आनंद, और इस हत्या का मास्टरमाइ़ड सोनम का प्रेमी राज जिसने राजा को मारने की सुपारी पुलिस ने इन चारों को अरेस्ट कर लिया है।राजा के अंतिम संस्कार की एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी राज सोनम के पिता को सहारा देते हुए नजर आ रहा है।
वहीं सोनम के परिवार वालो का कहना है कि उनको राज पर कोई शक नहीं था क्योंकि सोनम के परिवार को यह पता नहीं था कि राज सोनम के कितने करीब है।