Heat Wave : दिल्ली में गर्मी का प्रकोप,मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी ने अपना रोध रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
9 जून से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी के कारण लोगों का बहुत बुरा हाल है। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान भले ही 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो लेकिन शरीर में उससे भी अधिक 48.9 डिग्री जितनी गर्मी महसूस हो रही है।
12 जून तक भीषण गर्मी की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों यानी 12 जून तक गर्मी से लोगों को कोई राहत की संभावना नहीं है। साथ ही दिल्ली हरियाणा -चंडीगढ़ में में काफी लू चल रही है। वही इन दो दिनों तक दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और रात का का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
गर्मी में पड़ सकते है बीमार
इतनी भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। धूप में बाहर जाने से बचें। और अगर बाहर जाए तो खुद को पूरी तरह कपड़े से कवर करके जाएं। छाता लेकर घर से बाहर निकलें।और शरीर को ठंड़ा रखने के लिए ठंडे पेय पदार्थ पिएं।
जबलपुर में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने कोहराम मचा दिया है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों में जबलपुर में अधिकतम तापमान 43-44 C और न्यूनतम तापमान 28-30 C रहेगा। वही 13 से 15 जून के बीच हल्की बारिश के साथ ही आंधी चलने की संभावनाए है।