सेहत: सुबह ये आदतें आपकी मेंटल हेल्थ को सुधारने में करेंगी मदद
भोपाल। आज कल की लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप इसे नजर अंदाज कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को सुधारना चाहते हैं तो, आपको अपनी कुछ आदतों को ध्यान देने की जरूरत है।
सुबह जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं यह हमारी मेंटल हेल्थ पर सीधा असर डालता है। सुबह जल्दी उठकर थोड़ा समय खुद के साथ बिताएं, फोन को न कहें,और सनराइज होते हुए देखें। सुबह व्यायाम करें। ऐसा करने से हमारे मन में नए नई ऊर्जा का संचार होता है। एक सकारात्मक जीवन में बदलाव आने शुरू होने लगते हैं।
सुबह से सेल्फ- हेल्फ बुक पढ़ें
सुबह रोज कम से कम 30 मिनट कोई बुक पढ़े। यह आपके विचारों को और भी नया कर देता है । एक नए तरह से जीवन के बारे में सोचने की शक्ति प्रदान करता है। नई चेतना मिलती है। दुनिया के किसी भी सफल व्यक्ति से अगर आप मिलेंगे तो वो किताबों को बढ़ने का महत्व जरूर बताएंगे।
पसंदीदा काम सीखें
आपकी मेंथल हेल्थ को सुधारने के लिए आपको कुछ नया सीखना चाहिए तो आपको एक आत्मविश्वासी बनने में मदद करता है। साथ ही, एक नया स्किल जो भी हम सीखते है साथ ही उस स्किल से पैसा कमाते है तो, हमें अच्छी फीलिंग आती है। साथ ही हमारा दिमाग पालतू की चीजों से हटकर काम में फोकस रहता तो इस से मेंटल हेल्थ भी सही रहती है।
अच्छा खाना खाएं
अगर आप खाना ठीक से नहीं खाते तो यह भी एक कारण है हमारी मेंटल हेल्थ खराब होने का इस लिए मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए एक हेल्दी डाइट जरूर लेना चाहिए।
घूमने जाना दोस्तों से मिलना
ज्यादा अकेला रहना भी कभी -कभी मेंटल को खराब करता है इस लिए वीक में एक बार कई अच्छी उन जगहों पर घूमने जाएं जहां जाना आपको पसंद है। साथ ही उन लोगों से मिलें जिन से मिलना आपको पसंद है साथ ही जो लोग आपको पसंद करते है उन से भी मिले. माता पिता के साथ समय बिताए।



