Mumbai News : मुंबई में न्यू ईयर पार्टी पर खूनी खेल शुरू हो गया जब एक ग्रुप के लोग मराठी गाने पर नाच रहे थे तो दूसरे ग्रुप ने भोजपुरी गानों को चलाने की जिद्द की तो विवाद होना शुरू होगा।
मुंबई में सटे मीरा रोड में नए साल की पार्टी हो रही थी। उसी समय पार्टी में दो ग्रुप के बीच गानों को लेकर विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बड़ा की लोग एक दूसरे को मारने तक लगे, इसी विवाद के दौरान एक शख्स की मौत हो गई।मृतक का नाम राजा परियार है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है, आशीष जाधव, अमित जाधव, उसके पिता प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव ने कथित तौर पर डंडे और लोहे की रॉड से राजा परियार और उसके साथी विपुल राय के साथ मारपीट की उन्हे इतना मारा कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।ऐसे में इलाज के दौरान राजा परियार की मौत हो गई।वहीं, विपुल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आरोपियों से पूछताछ कर रही है।Mumbai News
क्या है पूरा मामला
बता दें, यह घटना न्यू ईयर के दिन सुबह करीब 3 बजे के आस-पास की है। जहां न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। और पार्टी में मराठी गाने चल रहे थे उसी दो ग्रुपों में लड़ाई हो गई लड़ाई वजह पार्टी में चल रहे गाने थे। बता दें, में एक ग्रुप मराठी गानों पर नाच रहा था तो उसी बीच दूसरा ग्रुप भोजपुरी गानों को चलाने की जिद्द करने लगा देखते ही देखते विवाद बड़ गया और मारपीट होने लगी।Mumbai News