Dr.Manmohan Singh Passed Away : भारतीय ‘अर्थव्यवस्था के भीष्म पितामह’ माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। रह गए तो उनके किए गए वे सुधार जो इतिहास में सदा—सदा के लिए याद किए जाएंगे। देश हित में उनके किए कार्य सदैव ही देशवासियों के लिए उनकी अटूट देशभक्ति का प्रमाण होंगे। उनकी जिंदगी कई ऐसे किस्सों से भरी हुई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक अजब संयोग रहा, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके साथ रहा। यह संयोग था 26 का अंक। मनमोहन सिंह का जन्म भी 26 को ही हुआ था और उनका निधन भी इसी तारीख को हुआ।Dr.Manmohan Singh Passed Away
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ था। यह अब पाकिस्तान में है। देश का बंटवारा हुआ तो मनमोहन सिंह का परिवार अमृतसर आकर बस गया। यहीं से उनका असली जीवन शुरू हुआ। मनमोहन सिंह पाकिस्तान के जिस गाह में जन्मे, वहां उनके नाम पर एक स्कूल भी है। इसे ‘मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज स्कूल’ के नाम से जाना जाता है। इसी स्कूल में डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी। कभी अंधेरे में जीने वाला यह गांव आज आदर्श गांव बन चुका है। यहां के लोग मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते नहीं थकते।Dr.Manmohan Singh Passed Away
पंजाब यूनविर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वे कैंब्रिज गए। दुनिया की सबसे मशहूर यूनविर्सिटी ऑक्सफोर्ड से डीफिल किया। मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी किताब में तब की हालत के बारे में लिखा है। बताया है कि उन्हें किस तरह पैसों की कमी से जूझना पड़ा। फिर भी उन्होंने ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ा। शायद यही उनके काम आया कि वे भारत के गर्वनर, वित्तमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में देश की इकोनॉमी को नई दिशा दे पाए।Dr.Manmohan Singh Passed Away
जवाहरलाल नेहरू के बाद वे पहले भारतीय थे, जो लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। अपने फैसलों को लेकर वे काफी अडिग रहे। अमेरिका से न्यूक्लियर डील को उन्होंने देश के लिए जरूरी समझा तो अपनी सरकार दांव पर लगा दी। वे आम सहमति के पक्षधर थे, लेकिन उनकी सबसे खास बात उनकी सादगी में थी। अब 26 दिसंबर 2024 को यह नेता सदा के लिए सो गया। देश की इस महान शख्सियत के शोक में पूरा देश डूबा है। हर वर्ग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। पीएम मोदी सहित कई देशी—विदेशी शख्सियतों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।Dr.Manmohan Singh Passed Away