मिथुन राशि के लोगों के लिए 2021 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके जीवन में कुछ चीजों में तो सुधार होगा पर कुछ चीजों के लिए संघर्ष बना रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी बात यह है कि काफी समय से आापको मानसिक तनाव की जो समस्या परेशान कर रही थी वो इस साल कम हो जाएगी। 2021 में अप्रैल के बाद आपकी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे बदलाव आएंगे। कॅरियर में तरक्की होगी। नए अवसर मिलेंगे। लेकिन वित्तीय तौर पर नया साल आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। अधिक खर्च की स्थितियां बनी रहेंगी। पैसा नहीं रुकने के लिए वित्तीय उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से नया साल आपके लिए मध्यम रहेगा।
यह भी पढ़ें: हाथों की यह रेखा बताती हैं कितनी बार विदेश जाएंगे आप
वैवाहिक जीवन के हिसाब से नया साल आपके लिए अच्छा रहेगा। ग्रह स्थितियों के अनुसार नया साल आपके लिए मध्यम रहने वाला है। सभी कार्यों में सफलता के लिए आपको थोड़ा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। स्टूडेंट्स के लिए वर्ष 2021 अच्छा रहेगा। लंबे समय से पढ़ाई को लेकर परेशानी या अच्छे रिजल्ट नहीं मिलने से तनाव में रहने वाले छात्रों के लिए नया साल राहत भरा होगा। नए साल में पढ़ाई पर आपका फोकस बढ़ेगा। प्रदर्शन में सुधार होगा और रिजल्ट अच्छे आएंगे।
यह उपाय रहेंगे आपके लिए फायदेमंद
-ऊं बुम बुधाय नम: का रोज एक माला जाप करें।
-हनुमान चालीसा और संकटमोचन हनुमानाष्टक का रोज पाठ करें।
-प्रत्येक शनिवार की शाम किसी भी मंदिर में पीपल पर सरसों के तेज का दीपक जलाएं।
-शनिवार के दिन जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल दान करें।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
Comment here
You must be logged in to post a comment.