ग्रहों की स्थिति – मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु में सूर्य, शुक्र और चंद्रमा हैं। मकर राशि में बुध, शनि और गुरु का गोचर चल रहा है।
राशिफल-
मेष – जोखिम से उबर चुके हैं। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अद्भुत दिखाई दे रहा है। किसी तरह की कोई दिक्कत की बात नहीं दिख रही है। बस पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई व्यवसायिक स्थिति नहीं बन रही है। कुछ भी खोलने या शुरू करने से पहले थोड़ा सोचें और बचें। आपका स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। लेकिन उदर रोग से थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क – स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग रहेगी। किसी भी चीज, स्वास्थ्य आदि को लेकर मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य आपका ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह – भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। गृहकलह के संकेत हैं या घर में थोड़ी सी विवाद की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार सम्भव है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
तुला – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी आपका स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक – पूंजी निवेश न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। काली वस्तु का दान करें।
धनु – थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर – खर्च से परेशान रहेंगे। सिरदर्द, नेत्रविकार की आशंका है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ – आर्थिक स्थिति सुलझेगी। कुछ नई शुरुआत हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन – राजनीतिक लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। व्यवसायिक स्थिति मजबूत हो रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार आपका सही चलने लगा है। पीली वस्तु पास रखें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।
Comment here
You must be logged in to post a comment.