January 13, 2025

Indore Suicide case: पति से झगड़ा और छत से कूद गई महिला, दर्दनाक मौत

Indore Suicide case

Indore Suicide case: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर खुद अपनी जान दे दी। घटना रविवार शाम को हुई जिसका एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Indore Suicide case

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप में दो बच्चों की मां अंगूरी बाई रहती थी। वो एक स्कूल में केयर टेकर थी। उसका अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम उसकी अपने पति के साथ बहस हो गई। इसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ने लगे। Indore Suicide case

बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला छत पर चढ़ गई और पति व प​ड़ोसियों के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। और छलांग लगा दी। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश