January 20, 2025

Lieutenant Governor V.K. saxena : दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर निशाना साधा,लिखा…

Lieutenant Governor V.K. saxena

Lieutenant Governor V.K. saxena दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा आपको दिल्ली की बिगड़ती हालत और लोगों की दुर्दशा और लाचारी नज़र आने लगी हैं।Lieutenant Governor V.K. saxena
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र में लिखा है, पत्र में वे केजरीवाल पर निशाना साधते नजर आए, उन्होंने पत्र में लिखा यमुना इस साल अपने सबसे ज़्यादा प्रदूषण स्तर पर पहुंच गई है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके लिए आपको ज़िम्मेदार मानूंगा, क्योंकि आपने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके यमुना में हो रहे सफ़ाई के काम को रुकवा दिया था।

मैंने आपसे बार-बार अनुरोध किया है कि आप व्यक्तिगत रूप से शहर में निकलकर स्थिति का आकलन करें। परसों भी मैंने “X” पर अपनी पोस्ट के ज़रिए आपसे रंगपुरी और कापसहेड़ा जाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस बार भी आप खुद वहां नहीं गए, बल्कि आपने अपनी घोषित अस्थायी मुख्यमंत्री आतिशी को वहां भेजना उचित समझा। खैर, यह खुशी की बात है कि अब आपको अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास होने लगा है और दस साल बाद आपको दिल्ली की बिगड़ती हालत और लोगों की दुर्दशा और लाचारी नज़र आने लगी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं भविष्य में भी इन मुद्दों पर आपका ध्यान आकर्षित करता रहूंगा।Lieutenant Governor V.K. saxena

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश