- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Weather, Cold In Madhya Pradesh, Winter News Update Minimum Temperature Dropped In, Sagar, Ratlam Bhopal, Gwalior, Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल में बुधवार सुबह सबसे कम दृश्यता 500 मीटर तक रह गई थी। बड़ी झील पर भी पूरी तरह कोहरा छाया रहा।
- ग्वालियर और होशंगाबाद संभागों में हुई हल्की बारिश
अरब सागर से आने वाली नमी में कमी होते हुए प्रदेश भर में बादल छंटने लगे हैं। इसके बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है। यही कारण रहा कि भोपाल समेत प्रदेश भर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर पहली बार सीजन में 18.9 डिग्री तक आ गया।

भोपाल में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यह फोटो रोशनपुरा चौराहा का है। फोटो – अनिल दीक्षित
दिन और रात के तापमान में महज 6 डिग्री का अंतर रह गया है। इंदौर में 5 डिग्री, जबलपुर में 4 डिग्री और ग्वालियर 3 डिग्री दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सागर और रतलाम में रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया। हालांकि पचमढ़ी में दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह प्रदेश में 10 जगह हल्की बारिश और 15 स्थानों पर सुबह कोहरा रहेगा।
यहां रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सबसे कम रहा। सागर में 11.2 डिग्री सेल्सियस और रतलाम में 10.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अब एक दो दिन तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद उतार-चढ़ाव रहेगा।
बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में प्रदेश के 10 जगह हल्की बारिश हो सकती है। शहडोल, रीवा संभागों, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर और विदिशा जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
कोहरे का अलर्ट
प्रदेश के 15 से अधिक जगह गुरुवार सुबह कोहरा रहेगा। इसमें छतरपुर, जबलपुर, टीकमगढ़, सागर और नरसिंहपुर जिलों में घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा, चंबल और ग्वालियर संभागों के अलावा उज्जैन, शाजापुर, आगर, भोपाल, सीहोर, रतलाम और इंदौर में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहेगा।
भोपाल में और तापमान गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अभी रात का तापमान और गिर सकता है। यह 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवाएं भी 14 किमी की प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
ग्वालियर में फिर 10 से नीचे आया तापमान
चार महानगरों में ग्वालियर की रात सबसे सर्द रही। यह प्रदेश में पचमढ़ी के बाद सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 9.7 डिग्री तक रहा, यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा सबसे ज्यादा खरगोन में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।
जबलपुर में बुधवार को सबसे कम दृश्यता 200 मीटर तक रह गई थी
शहर | दृश्यता |
जबलपुर | 200 से 500 मीटर |
भोपाल | 500 मीटर |
इंदौर | 500 से 1000 मीटर |
उज्जैन | 500 से 1000 मीटर |
शाजापुर | 1000 मीटर |
खजुराहो | 1000 मीटर |
प्रदेश के चार महानगरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम तापमान |
भोपाल | 18.9 डिग्री सेल्सियस | 13.6 डिग्री सेल्सियस |
इंदौर | 22.4 डिग्री | 14.6 डिग्री |
जबलपुर | 22.1 डिग्री | 15.3 डिग्री |
ग्वालियर | 21.9 डिग्री | 09.7 डिग्री |
Comment here
You must be logged in to post a comment.