Mahakumbh 2025 : संगमनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से होगा महाकुंभ का प्रारंभहजारों वर्षां पुरानी परंपरा ,जानिए कौन सी शाही स्नान की मुख्य तिथियां
मकर संक्रांति पर होगा पहला शाही स्नान
महाकुंभ 2025 का पावन अवसर निकट है। संगम के पवित्र जल में पुण्य स्नान का सौभाग्य आपको आत्मिक शांति और मोक्ष का अनुभव कराएगा। “प्रयागराज महाकुंभ” हमारे सनातन धर्म की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय प्रतीक है।
यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा के परमात्मा से मिलन का अवसर है। यहाँ गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाकर मनुष्य अपनी समस्त विकारों से मुक्ति पाता है। धर्म, भक्ति, ज्ञान और साधना का यह महोत्सव सम्पूर्ण विश्व के लिए आस्था और ऊर्जा का केंद्र है।Mahakumbh 2025
मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं
पौष पूर्णिमा (13 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), वसंत पंचमी (03 फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी), महाशिवरात्रि (26 फरवरी), वहीं मकर संक्रांति पर प्रथम शाही स्नान होगा, आस्था और पवित्रता के इस दिव्य संगम में शामिल होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करें।Mahakumbh 2025
साल 2025 में संगमनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन से महाकुम्भ मेले की शुरुआत होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर इसका समापन होगा। आइए, इस आध्यात्मिक महायात्रा का हिस्सा बनें।Mahakumbh 2025