makar sankranti 2025 : मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे भारत में बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया जाता हैं। इस दिन सूर्य का उत्तरायण होता है। इस दौरान भारत के कई राज्यों में मकर संक्रांति से जुड़ कई त्यौहार मनाए जाते हैं। पर क्या आप इन त्यौहारों के बारे में जानते हैं या नहीं, अगर नहीं तो आज हम आपको मकर संक्रांति से जुड़े त्यौहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि मंकर संक्रांति से एक दिन पहले या मकर संक्रांति वाले दिन ही मनाए जाते हैं।Makar Sankranti 2025
माघ भोगली बिहू असम
माघ भोगली बिहू असम में मनाया जाने वाला एक खास पर्व है। इस समय असम में अच्छी लहलहाती फसल की खुशी में भोगली बिहू को मकर संक्रांति के पहले दिन से मनाया जाता है। भोगली बिहू पर्व पर कई प्रकार की डिश बनाई जाती है,होलिका जलाई जाती है होलिका जलाने के बाद उसमें तिल, नरियल,गन्ना,चावल,अग्नि देवता को अर्पित किया जाता है।Makar Sankranti 2025
उत्तरायण गुजरात
नई फसल आने की खुशी में गुजरात में उत्तरायण मनाया जाता है।यह मकर संक्रांति के दिन ही मनाया जाता है। यह हमेशा 14या15 जनवरी को ही मनाया जाता है। इस दिन पतंग उड़ते है। नाच गाना करते है। अच्छा भोजन करते है। एक दूसरे को उत्तरायण की बधाई देते हैं।Makar Sankranti 2025
लोहड़ी
लोहड़ी हमेशा मकर संक्रांति से एक दिन पहले मानाई जाती है। इस बार भी 2025 की लोहड़ी 13 जनवरी को है। यह सिखों का विशेष पर्व होता है। यह खासतौर हरियाणा और पंजाब में नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोहड़ी जलाई जाती है। लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा देते हैं, लोहड़ी के गीत गाते है नृत्य करते हुए अग्रि में रेवड़ी,तिल, गजक अर्पित करते हैं।
पोंगल
पोंगल, साउथ इंडिया में मनाया जाने वाला एक विशेष हिन्दू त्यौहार है।जो तमिलनाडु के साथ ही विश्व के कई हिस्सों में तमिल भाषी लोग इसे मनाते है। सूर्य देव का उत्तरायण होता है जब यह त्यौहार मनाया जाता है, एक हिसाब से इस त्यौहार को तमिलनाडु के लोग नववर्ष के रूप में मनाते है। पोंगल चार दिन तक मनाया जाने पर्व है।पोंगल का असली मतलब उबालना होता है। और इसका दूसरा मतलब नया साल यानी तमिलनाडु में इसे नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। बता दें, चावल और गुड़ को एक साथ उबालकर एक प्रसाद तैयार किया जाता है। इसी प्रसाद को पोंगल कहा जाता है। जो सूर्यदेव को चढ़ाया जाता है।यह पर्व अच्छी फसल के आने की खुशी में मनाया जाता हैं।Makar Sankranti 2025
Makar Sankranti 2025 : भारत के कई राज्यों में मनाए जाते है मकर संक्रांति से जुड़ त्यौहार,जानें कौन से है ये खास पर्व?
- by ICJ24
- January 11, 2025
- Less than a minute