January 17, 2025

MP NEWS :लाड़ली बहनों को एमपी सरकार का राखी गिफ्ट, अगले महीने खाते में आएंगे 1500 रुपए, जानिए पूरा मामला

MP NEWS :लाड़ली बहनों को एमपी सरकार का राखी गिफ्ट, अगले महीने खाते में आएंगे 1500 रुपए, जानिए पूरा मामला

Bhopal :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं को रक्षाबंधन पर नई सौगत दी है। पवित्र श्रावण मास में सभी लड़ली बहनों के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 दिए जाएंगे। सीएम ने यह फैसल कैबिनेट की बैठक में लिया। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग है। यानी अगस्त महीनें की एक तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पूरे 1500 रुपए भेजे जाएंगे।

Bhopal :कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि,सावन मास हिंदू धर्म के लिए बहुत भक्ति-भाव का महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आव्हान भी किया।

MP NEWS :लाड़ली बहनों को 250 रुपए का राखी गिफ्ट

Bhopal :मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए देती है। लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि 10 तारीख से पहले ट्रांसफर की जाती है। मोहन यादव सरकार इस बार महिलाओं को 250 रुपए राखी गिफ्ट के तौर पर देना चाहती है।

MP NEWS :32 करोड़ का अतिरिक्त भार

Bhopal :मोहन यादव सरकार के इस निर्णय से सरकारी खजाने पर करीब 32 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। मोहन यादव सरकार लाड़ली बहनों पर अभी हर माह 1576 करोड़ रुपए खर्च करती है। अगस्त में यह राशि 1600 करोड़ के करीब हो जाएगी।

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश