January 20, 2025

MP News : भोपाल वन विहार में आए दो गिर के शेर

MP News

MP News : भोपाल के वन विहार में गुजरात से गिर के दो शेरों का आगमन हुआ है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की धरती पर गिर के शेरों का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों और वन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम ने की प्रसन्नता व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विहार की “जंगल बुक” में दो गिर के शेरों की दस्तक पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के वन विहार में एनीमल एक्सचेंज प्रोगाम के तहत सक्करबाग -जू जूनागढ़ (गुजरात) से दो प्योर ब्रीड एशियाटिक लॉयन के आने से 16 वर्ष पुराना सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि अब निश्चित ही प्रदेश में शेरों का कुनबा बढ़ेगा और पर्यटन तथा रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।बता दें,मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वन्य जीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्वास के लिए मध्यप्रदेश सदैव तत्पर है।

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश