Job Alert
No more Vyapam: शिवराज सरकार बदलेगी व्यापम का नाम

No more Vyapam कर्मचारी चयन बोर्ड होगा अब व्यापम का नाम
MP govt to replace it with Rajya Karmchari Chayan Ayog
Bhopal News : मध्यप्रदेश के व्यापम को देश में हर कोई जानता है, मध्यप्रदेश का व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) सरकारी नौकरी और मेडिकल कालेजों की प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ियों के लिए बदनाम हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अब इसका नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड रखने जा रही है। आपको बता दे कि इसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लियास है, जिसे कैबिनेट के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदलने की घोषणा काफी पहले कर चुके हैं। सरकारी नौकरियों में भर्ती और मेडिकल कालेजों की भर्ती में गड़बड़ी उजागर होने के बाद व्यावसायिक परीक्षा मंडल की जगह पत्राचार में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड नाम का उपयोग किया जाने लगा था लेकिन शासन के कार्य आवंटन नियम में व्यावसायिक परीक्षा मंडल मध्य प्रदेश ही दर्ज है।
गौरतलब है कि मंडल अभी तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आता है। विभाग ने इसका प्रशासकीय नियंत्रण सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे जाने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर सैद्धांतिक सहमति भी हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य आवंटन नियम में संशोधन करके इसे सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत किया जाएगा। साथ ही व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड किया जाएगा।