उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को पहले शाही स्नान के साथ महाकुंभ मेला 2025 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यदि आप भी महाकुंभ में शाही स्नान के लिए जाने वाले हैं तो,ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें संगम में स्नान के बाद घर लाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को साथ लाने से आपके घर में खुशहाली और सौभाग्य साथ आता है।Prayagraj Mahakumbh 2025
अगर आप एक ही स्थान से पवित्र जल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप संगम से पवित्र नदियों का पवित्र जल जरूर लाएं। त्रिवेणी का जल बहुत ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि संगम में स्नान करने के बाद इंसान के पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप संगम से लौटें तो संगम के जल को डिब्बे में भरकर जरूर लाएं।
आप ध्यान रखें कि जब ये जल घर लाएं तो संगम के जल की कुछ-कुछ बूंदें पूरे घर में जरूर छिड़कें। ये आपके घर में सुख-समृद्धि जरूर लाएगा। इससे आपके घर से बुरी शक्तियों दूर हो जाएंगी।
अगर आप महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले हैं तो ऐसा माना जाता है कि यहां से आपको संगम की मिट्टी जरूर अपने साथ लाना चाहिए। संगम वह स्थान है जहां तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। ऐसी मान्यता है, कि पवित्र नदियों की मिट्टी घर पर शुभता और सौभाग्य लाती है। इसके घर आने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
प्रयागराज में यदि आप संगम में स्नान करें तो इसके बाद बड़े हनुमान जी के दर्शन करने जरूर जाएं। आपको बता दें बड़े हनुमान जी के दर्शन करने के बाद यहां पर पुजारी तुलसी के पत्ते प्रसाद के रूप में देते हैं। ऐसे में तुलसी के पत्तों को अपने घर जरूर लेकर आएं। तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से आर्थिक समस्या दूर होती है।Prayagraj Mahakumbh 2025
संगम पर स्नान के बाद से शिवलिंग जरूर लाना चाहिए। मान्यता है कि संगम की धरती पर देवताओं का वास होता है। यहां से शिवलिंग साथ लाकर उन्हें पूजा घर में स्थापित करें। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी।Prayagraj Mahakumbh 2025