January 17, 2025

Ratapani Sanctuary-Tiger reserve: मध्य प्रदेश को मिला 9वां टाइगर रिजर्व

Ratapani Sanctuary-Tiger reserve: रातापानी अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की मांग लगातार 16-17 सालों से चल रही थी। जिसने अब जाकर साकार रूप लिया है। 2 दिसंबर को राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करके जानकारी दी कि रातापानी अभयारण्य को को मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है जिसके अंतर्गत मुख्य तौर पर तीन जिले सीहोर, रायसेन और भोपाल आएंगे। इसके बफर क्षेत्र में 9 गाँव शामिल हैं जिनका रकबा 26.947 वर्ग किलोमीटर है। स्थानीय निवासियों को ईको- टूरिज़्म के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। मध्य प्रदेश को नया टाइगर रिजर्व मिलने से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)भारत सरकार से बजट प्राप्त होगा, जिससे वन्य प्राणियों का बेहतर ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। 2018 में मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 526 थी, किंतु राज्य सरकार द्वारा उठाए गए उचित कदम के कारण 2022 की गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 785 हो गई, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय वृद्धि है। अब रातापानी अभ्यारण के टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद इस दिशा में और भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकेंगे। यह तो बात हुई बाघों की वृद्धि सुरक्षा और संरक्षण की परंतु टाइगर रिजर्व के बनने से राज्य को कई तरह के लाभ होते हैं, जो न केवल पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित होते हैं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होते हैं। आइए इस पर भी प्रकाश डालें की टाइगर रिजर्व बनने से एक राज्य, स्थानीय निवासियों एवं पर्यावरण आदि को क्या-क्या लाभ होते हैं। Ratapani Sanctuary-Tiger reserve
1- पर्यटन और आर्थिक विकास।
2- स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार।
3- जैव विविधता का संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता।
4- वन और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण।
5- शोध और विज्ञान में योगदान।
6- प्राकृतिक आपदाओं को कम करना।
7- सामाजिक और सांस्कृतिक लाभ।
8- राज्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान।
टाइगर रिजर्व से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है, साथ ही यह राज्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद करता है। इसलिए, टाइगर रिजर्व का गठन राज्य के लिए एक दीर्घकालिक निवेश साबित होता है। Ratapani Sanctuary-Tiger reserve

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश