January 13, 2025

Rewa Incident :स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने निकले थे बच्चे, सीएम ने सहयोग राशि बढ़ाकर की 4—4 लाख रुपए

Rewa Incident

आठ बहनों में था एक भाई, दीवार गिरी तो 2 बहनों के साथ ही बुझ गया चिराग, 4 बच्चों की मौत

Rewa Incident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ कस्बे में एक प्राइवेट स्कूल के करीब दीवार गिरने से आठ बच्चे उसमें दब गए। इसमें से चार की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद ये सभी अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के संबंध में एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे दब गए। आसपास के ग्रामीणों तथा पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव में भर्ती कराया। Rewa Incident

दुर्घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। इस दु:खद घटना में रक्षा गुप्ता तथा रानी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर जर्जर एक अन्य मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। दीवार गिरने की सामने आई यह वजह हादसे के बाद प्रशासन यह जानकारी जुटाने में लग गया है कि आखिर गलती किसकी है। इस संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी पीएस त्रिपाठी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल काफी पुरानी है। इसके बाद नामदेव परिवार ने घर वाले हिस्से में मिट्टी भराव का कार्य कराया था। जिले में हो रही बारिश के कारण मिट्टी दबाव बढ़ाने के कारण बाउंड्री वॉल गिर गई। जिसके कारण हादसा हुआ है। गढ़ पुलिस ने नामदेव परिवार पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। Rewa Incident

3 बजे के करीब हुआ हादसा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विवेक कुमार लाल ने बताया कि यह हादसा लगभग 3 बजे हुआ है। आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। लोग राहत बचाव में जुट गए ग्रामीणों ने मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना गढ़ पुलिस को दी गई। जहां मौके पर तत्काल गढ़ थाना प्रभारी विकास कपीस दलबल के साथ पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। सभी बच्चों को मलवे से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया। जहां डॉक्टर देवव्रत पांडेय द्वारा चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। एक बालिका की हालत गंभीर थी। जिसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। अपने बच्चों को स्कूल लेने गई एक महिला भी घायल हो गई है। उन्हें गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। Rewa Incident

सीएम ने की सहयोग राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे। जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से पहले दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 4 लाख कर दी गई है। सीएम ने कहा— कल रीवा में दीवार गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को सहायता राशि 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए कर दी गई है। Rewa Incident

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश