January 17, 2025

Taj-ul-Masajid:भारत की सबसे बड़ी मस्जिद- ताज-उल-मसाजिद

Taj-ul-Masajid: भारत की सबसे बड़ी मस्जिद- ताज-उल-मसाजिद एशिया की बड़ी मस्जिदों में हैं शामिल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जो तालाबों और नवाबों के शहर के नाम से जाना जाता है। इस शहर में बनी भारत की सबसे बड़ी मस्जिद ताज-उल-मस्जिद जिस को एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद होने का गौरव भी प्राप्त है।Taj-ul-Masajid:

कहा जाता है कि इस का निर्माण शाहजहाँ बेगम ने 1860 में शुरु करवाया था और उनकी मृत्यु के पश्चात मस्जिद का कार्य पूरा किया उनकी बेटी सुलतान जहाँ बेगम ने भी इसे अपना सपना बनाया, लेकिन वो भी इसे पूरा नहीं कर पाईं और ताज-उल मस्जिद का निर्माण पूरा नहीं हो सका। सन् 1971 में भोपाल के अल्लामा मोहम्मद इमरान खान नदवी अज़हरी और मौलाना सैयद हशमत अली साहब के कड़े प्रयासों से मस्जिद का निर्माण फिर से शुरू हुआ। सन् 1985 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ।Taj-ul-Masajid:

मस्जिद में मुगल कालीन वास्तु कला को आसानी से देखा जा सकता है। ताज-उल-मस्जिद 23,312 वर्ग फिट के मैदान पर फैली हुई है जिसकी मीनारें तक़रीबन 206 फिट ऊंची हैं। ये मस्जिद गुलाबी पत्थर से बनी हुई है, सफेद रंग के गुम्बद इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। चार मेहराबों वाला मुख्य द्वार एक सुंदर सा बड़ा हॉल जहाँ नमाजियों द्वारा नमाज अदा की जाती है। इस हॉल में नक्काशी और रंगबिरंगे पत्थरों से जड़ित दीवारें और पिलर हैं जो देखते ही बनते हैं। साथ ही मार्बल से बना फर्श मस्जिद के अंदर एक बड़ा आँगन जिसके बीचों बीच बना होज जिस से नमाजी वजु करते हैं। इस मस्जिद की क्षमता लगभग 1,75000 की है। मस्जिद की उँचाई इतनी अधिक है कि इसको शहर के लगभग हर कोने से देखा जा सकता है। मस्जिद में एक बड़ा मदरसा भी है जहाँ बड़ी संख्या में मुस्लिम अनुयायी इस्लाम की शिक्षा लेते हैं। भोपाल में होने वाला तब्लीगी इज्तिमा 2001 तक ताज-उल-मस्जिद में आयोजित किया जाता था। ये मस्जिद ना सिर्फ भोपाल की बल्कि हिन्दुस्तान का ताज हैं।Taj-ul-Masajid

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश