January 20, 2025

Western disturbance: वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से शीतलहर, बर्फबारी का अलर्ट जारी

Western disturbance

Western disturbance: देश के कई हिस्सों में काफी ठंड पड़ रही है, लेकिन अभी भी कड़ाके की कपकपाने वाली ठंड का लोगों को इंतजार है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है। दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच यहाँ कोल्ड वेव यानी शीतलहर बढ़ने की आशंका है। दिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमालय पर हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम और अधिक ठंडा हो सकता है। इसके साथ ही 9 और 10 दिसंबर को उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ़ आज से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका जाहिर की गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार शहर इस ठंड में सबसे आगे है, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। Western disturbance

पहाड़ों पर बर्फबारी, अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे आठ से दस दिसंबर तक हिमपात व वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने व्यक्त की है। सीजन की पहली बर्फबारी में ही हिमाचल प्रदेश की 87 सड़कें बंद हो गईं। IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के भी कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है। Western disturbance

ट्रिप पर जाना है तो जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतते हुए इस सर्द मौसम के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। खास तौर पर सुबह और रात के समय जब तापमान कम होने की आशंका है। यदि आप सर्दियों में कहीं बाहर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो मौसम विभाक द्वारा जारी अलर्ट का विशेष तौर पर ध्यान रखें। मौसम के हाल से अपडेट रहें। यदि पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे हैं तो अपने साथ आवश्यक सामान अवश्य रखें। खास तौर पर बुजुर्गों और बच्चों का तो बेहद ख्याल रखने की आवश्यकता है। Western disturbance

makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक दुनिया की 10 सबसे महंगी चीजें, जिनकी कीमत जान उड़ जाएंगे होश