October 18, 2024

Budhni MP :बुधनी सीट पर होने जा रहा उपचुनाव, कांग्रेस ने भी बना ली रणनीति

bye election

मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के बाद अब बुधनी सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राजनीतिक दल इसकी तैयारी में उतर गए हैं। वहीं भजपा ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा जल्‍द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

बाते दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी से जीत हासिल की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2024 में विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया, इस चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की और केंद्र में कृषी मंत्री बनाए गए। नियमों के अनुसार एक ही व्यक्ति विधानसभा और लोकसभा का सदस्य नहीं रह सकता है, ऐसे में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

Budhni MP :नियुक्त प्रभारी लेंगे जनता रुख

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर जिले की बुधनी सीट पर उपचुनाव के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी भी घोषित किए हैं। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को बुधनी विधानसभा का प्रभारी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। ये नेता दोनों क्षेत्रीय जनता का रुख लेंगे और प्रत्याशी के बारे में पार्टी को सलाह देंगे।

Budhni MP :इन नेताओं को मिल सकती है टिकिट

फिलहाल बुधनी से शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम पहली सूची में चल रहा है।वहीं पूर्व सांसद रहे रमाकांत भार्गव, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे रवीस चौहान भी टिकट की रेस में हैं। इसके अलावा साल 2005 में शिवराज सिंह चौहान के लिए सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भी बुधनी सीट की रेस में शामिल हैं।

Budhni MP :बुधनी की कमान भाजपा के हाथ

बुधनी विधानसभा सीट की कमान पिछले 20 साल से भाजपा के हाथ में है। यहां से शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीतते रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी शिवराज सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

Budhni MP :कांग्रेस ने भी की तैयारी

बुधनी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी कमर कश ली है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। इस दौरान पटवारी ने
बुधनी के नेताओं के साथ संभावित प्रत्याशी को लेकर बात की थी।

Budhni MP :कब होगा चुनाव

फिलहाल चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई के अंत तक उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

भारत और कनाडा के बीच तनाव से किस की बड़ी ,चिंता जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव