October 22, 2024

MP News : रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

MP News

Rewa News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा के एयरपोर्ट सहित प्रदेश को दी गई सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि रीवा में हवाई सेवा प्रारंभ करने का लाभ प्रदेश और देश को मिलेगा। एविएशन के क्षेत्र में प्रदेश को नई उपलब्धि मिली है। प्रदेश को निरंतर ऐसी उपलब्धियां मिल रही हैं।MP News

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विंध्य अंचल में एयर पोर्ट की बरसों पुरानी मांग थी। यह क्षेत्रीय नागरिकों का सपना था। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए भरसक प्रयास किए। आज रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण का क्षण आनंद प्रदान करने वाला रहा। रीवा का यह हवाई यातायात के साथ भविष्य की दृष्टि से विकास के सभी पैमानों पर इस एयरपोर्ट की उपयोगिता सिद्ध होगी। औद्योगिक विकास की दृष्टि से इस सुविधा का विशेष लाभ इस अंचल के साथ ही पूरे देश और प्रदेश को मिलेगा।MP News

भारत और कनाडा के बीच तनाव से किस की बड़ी ,चिंता जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव