March 11, 2025

MP News: संगीत में नाचते हुए 23 साल की परिणीता की हार्ट अटैक से मौत

MP News

MP News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। जहां एक शादी समारोह में 23 साल की परिणीता जैन की महिला संगीत में स्टेज पर डांस करते समय ह्रदयगति रुकने से मौत हो गई। परिणीता इंदौर की रहने वाली थी जो अपनी चचेरी बहन की शादी में विदिशा आई थी।MP News
क्या है पूरा मामला
विदिशा की एक शादी समारोह में महिला संगीत चल रहा था।चारों तरफ खुशियों भरा माहौल था। इंदौर से अपनी चचेरी बहन की शादी करने विदिशा आई परिणीता स्टेज पर डांस कर रही थी।उसी दौरान आचानक स्टेज पर उसे नाचते हुए हार्ट अटैक आ गया और वह गिर पड़ी। उसे तुंरत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। सुत्रों के अनुसार बताया जा रहा कि परिणीता के भाई की भी 12 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिणीता एमबीए ग्रेजुएट थी।सोशल मीडिया पर परिणीता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।MP News

mahakumbh: mahasnan makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक