February 5, 2025

Arvind Kejriwal: AAP को लगा झटका,‘संजीवनी-महिला सम्मान योजना’ को मिली महिला-स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी,

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का ऐलान किया था। इन योजनाओं के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने आप की इन दोनों योजनाओं पर सवाल उठाए है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक विज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों से अपील की है कि अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर कहा है कि ये दोनों योजनाएं उनके पास अधिसूचित में दर्ज नहीं है। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी। इसके बाद पंजीकरण शुरू होगा। आप की इन दोनों योजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि उसे मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के माध्यम से यह जानकारी मिली है।

आगामी चुनाव को लेकर एक राजनीतिक पार्टी दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपये देने का वादा कर रही है। महिला और स्वास्थ्य विभाग ने इन योजना पर सवाल उठते हुए कहा है कि कोई भी अपनी निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करे। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि कोई भी निजी व्यक्ति/राजनीतिक पार्टी जो इस योजना के नाम पर फॉर्म आवेदन एकत्रित कर रहा है या आवेदकों से जानकारी एकत्र कर रहा है, वह धोखाधड़ी कर रहा है। ऐसे में किसी योजना के नाम पर व्यक्तिगत विवरण जैसे बैंक खाता जानकारी, वोटर आईडी कार्ड, फोन नंबर, आवासीय पता या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करना सार्वजनिक डोमेन में जानकारी लीक होने आपको परेशानी हो सकती है।Arvind Kejriwal


					
mahakumbh: mahasnan makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक