February 5, 2025

Bhopal : संस्था दामिनी की आवाज आई आगे, छात्रा को प्रदान की सिलाई मशीन

Bhopal

Bhopal: महिलाओं की रक्षा सुरक्षा मानसिक विकास एवं उनके उत्थान के लिए सामाजिक संस्था दामिनी की आवाज़ द्वारा एक छात्रा को सिलाई मशीन भेंट की गई। संस्था दामिनी की आवाज कई वर्षों से गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

संस्था की अनिता आर्य ने बताया कि पिपलानी B सेक्टर 60 क्वार्टर झुग्गी बस्ती से हमारे समक्ष एक निर्धन परिवार का मामला सामने आया था। उस परिवार की एक शिक्षित और फैशन डिजाइनर की पढ़ाई कर रही मेघावी छात्रा भावना अहिरवार को सिलाई मशीन की आवयकता थी, संस्था के सदस्यों को इस बात का पता चलते ही छात्रा को सिलाई मशीन प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि इस छात्रा की योग्यता और आवश्यकता को देखते हुए हमारी सामाजिक संस्था दामिनी की आवाज़ ने कुछ विशिष्ट साथियों के आर्थिक सहयोग से इस छात्रा को एक नई सिलाई मशीन खरीद कर देने का निर्णय किया। यह एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी, पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल द्वारा प्रदान की गई।

कानून के बारे में दी जानकारी
पिपलानी थाने में एसआई सुरेखा आर्य और उनकी टीम ने महिलाओं और बच्चियों को नए कानून के बारे में बताते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। सहयोग करने वालों में अनीता आर्य (संचालक) “दामिनी की आवाज” श्रद्धा, समता, तपस्या, अनुभा, नेहा तिवारी, तबस्सुम, शुभ्रा गौतम , रचित, अनीता लोक उथान, पूजा, माधुर, जुनैद, वंदना, कल्पना, विशाखा, नंदा, किशोर वाईकर, मनु खान, अजय मिश्रा, पूर्वा शर्मा, वर्षा राय एवं किडजी स्कूल सम्मिलित है।

mahakumbh: mahasnan makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक