September 16, 2024

Eclipses 2024 : पितृपक्ष पखवाड़े में ग्रहणों का साया, जानिए सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथि व समय?

Eclipses 2024

Eclipses 2024 : पितृपक्ष पखवाड़े में सू्र्य और चंद्र दोनों पर ग्रहण लगेगा। एक ही पखवाड़े में दो ग्रहणों का लगना किसी खतरे से कम नहीं है।
किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण ?
18 सितंबर 2024 भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा बुधवार को लगने वाला खंड चंद्र ग्रहण भारतीय मानक समय अनुसार सुबह 7:42 पर प्रारंभ होगा। मोक्ष 8:45 पर होगा इस ग्रहण का ग्रासमान 00.90 है। यह ग्रहण पूर्व भाद्रपद नक्षत्र मीन राशि में होगा।वही ,ग्रहण अटलांटिक पश्चिम हिंद महासागर मध्य पूर्व अफ्रीका यूरोप अटलांटिक महासागर अमेरिका आदि में दिखाई देगा। चंद्रास्त् के समय ग्रहण का प्रारंभ सोमालिया सऊदी अरब से होगा।अरब देश के अधिकांश भाग, ईरान, इराक तथा रूस के कुछ भाग में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण सूर्योदय के बाद होने के कारण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक नियम आदि मान्य नहीं है।Eclipses 2024

कब होगा सूर्य ग्रहण ?

इसी पखवाड़े में दूसरा सूर्य ग्रहण अश्वनी कृष्ण 30 बुधवार अमावस्या 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला कंकडकृति सूर्य ग्रहण है। जो भारत में नहीं दिखेगा, वही यह ग्रहण पोलिनेशिया पश्चिम के कुछ भाग दक्षिण अमेरिका के आधे भाग अटलांटिक के कुछ भाग तथा जॉर्जिया में दिखाई देगा।भारतीय मानक समय अनुसार ग्रहण का प्रारंभ रात्रि 9:13 पर तथा ग्रहण का मोक्ष रात्रि 3:17 पर होगा ग्रहण का ग्रासमान 0.9318 है यह ग्रहण हस्त नक्षत्र कन्या राशि में होगा। Eclipses 2024

ग्रहण के प्रभाव

ग्रहण कहीं पर भी पड़े पृथ्वी पर प्रभाव पड़ता है जहां पर ग्रहण की छाया होती है वहां पर अशुभता का प्रभाव जरूर होता है एक पखवाड़े में दो ग्रहण खतरे की घंटी मानी जाती है। 15 दिन के अंदर दो ग्रहण पड़ रहे हैं । यह विदेश में दृश्य हो रहे हैं इसका प्रभाव विदेशी राजनीति पर पड़ेगा युद्ध आदि में बढ़ोतरी होगी। अमेरिका ईरान इराक आदि पश्चिमी देश इन ग्रहणो के प्रभाव से प्रभावित होंगे। Eclipses 2024

स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा PM मोदी का जन्मोत्सव Psychology के अनुसार ये संकेत बताते है सामने वाला आपके प्यार में है या नहीं 23 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर कैसे बढ़ाएं अपनी Value 5 habits of successful people that can make you rich