February 5, 2025

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में होने वाले मैच पर संशय, आईसीसी की पैनी नजर

Women’s T20 World Cup 2024

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में गहराए राजनीतिक संकट और तख्ता पलट के बीच अब इसका असर खेलों पर भी देखने मिल रहा है। राजनीतिक अस्थिरता के कारण बांग्लादेश में होने वाले टी20 महिला वर्ल्ड कप पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इस पूरे मामले आईसीसी पैनी नजर बनाए हुए है।

शेख हसीना ने फिलहाल भारत की शरण ली है। आईसीसी इस मुद्दे पर अभी इंतजार करने की नीति अपना रहा है। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, ‘आईसीसी के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। जो स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सात सप्ताह बाकी हैं। जिसके बाद इन ​हालातों में कुछ भी कहना उचित नहीं है।

बांग्लादेश को लेकर कहा जा रहा है कि यहां अं​तरित सरकार जल्द ही सरकार बना सकती है। शेख हसीना दिल्ली में किसी गुप्त स्थान पर हैं। जबकि बांग्लादेश में सेना ने सत्ता हस्तातंरण के बाद खालिदा जिया की पार्टी चर्चाओं में है। Women’s T20 World Cup 2024

mahakumbh: mahasnan makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक