October 18, 2024

Mahakal Ujjain MP :मनमहेश रूप में निकलेगी महाकाल बाबा की सवारी, दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

Mahakal Ujjain MP :मनमहेश रूप में शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की सवारी, दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो गया है। भारत के साथ ही देश के दिल मध्य प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। शिव भक्त भस्म आरती, तो कहीं शिव के अभिषेक करते नजर आ रहे हैं। शिव मंदरों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

पवित्र महीने के पहले सोमवार की शुरुआत भक्तों नें शिव का ध्यान करने से की है। वहीं भक्तों ने व्रत का संकल्प लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भक्त ही नहीं बल्कि खुद बाबा महाकाल भी हर सोमवार के व्रत का संपल्प लेकर आज उपवास किया है।

Mahakal Ujjain MP :15 से 20 मिनट में हो रहे बाबा के दर्शन

जानकारी के मुताबिक, आज पहले सावन सोमवार को उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के सुबह 11.30 बजे तक लगभग 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने अपने पहले सोमवार की शुरुआत महाकाल की भस्म आरती से की। बाबा महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ का ध्यान रखते हुए पहले से ही व्यवस्थाएं की गई थीं। लंबी कतारों में खड़े लोगों को महाकाल के दर्शन करने के लिए इंतजार भी लंबा करना पड़ रहा है। लेकिन भक्तों का कहना है कि उन्हें दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हो रही।

वहीं यहां की सुविधाओं से वे खुश हैं। भक्तों ने बताया कि उन्हें दर्शन करने में 15-20 मिनट का समय लगा है। बता दें कि महाकाल मंदिर में सावन के इस महीने में भस्म आरती के समय और दर्शन के समय में फेरबदल किया गया है।
सोमवार रात 2:30 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुले थे। सुबह 11:30 बजे तक 3 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। रिमझिम बारिश के मौसम में भी श्रद्धालुओं का दर्शन सिलसिला जारी है।

Mahakal Ujjain MP :शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की सवारी

पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी शाम 4 बजे निकलेगी। मंदिर के मेन गेट पर सशस्त्र बल पालकी में विराजमान भगवान श्रीमनमहेश को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। महाकाल लाव-लश्कर के साथ मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे।

Mahakal Ujjain MP :सभी भक्तों ने किए भस्म आरती के दर्शन

भस्म आरती में जिन श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं मिल पाई उनके लिए मंदिर प्रशासन ने चलित भस्म आरती दर्शन व्यवस्था शुरू की है। इसके माध्य से हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकालेश्वर की भस्म आरती के दर्शन का लाभ लिया।

Mahakal Ujjain MP :चंबल नदी के पानी से होगा शिव का जलाभिषेक

भिकमपुर स्थित बूढ़ा महाकाल मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक चंबल के पानी से किया जाएगा। इसके लिए उज्जैन जिले के नागदा में तैराकी संघ के 21 सदस्य सावन के पहले सोमवार की सुबह चंबल नदी तट पर स्थित कायाकल्प भोलेनाथ मंदिर से चंबल नदी का जल लेकर भिकमपुर आए हैं।
ओंकारेश्वर में विशेष पूजन जारी- खंडवा जिले में स्थित ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में शुरू हुआ अभिषेक : उधर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है।

जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन माना जाता है शुभ